सभी ब्लाक, मुख्यालयों पर निशुल्क स्वास्थ्य मेला लगाया गया

बदायूँ। 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाडा के अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन राजकीय इन्टर कालेज बदायूँ में किया गया। जिसका उद्वघाटन मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी/एम0एल0सी0 द्वारा किया गया।
विजय बहादुर पाठक एम.एल.स. द्वारा इस मौके पर द्वारा कहा गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है।

गीता शाक्य ने कहा कि गया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है।
जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाडा 17 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत विभन्न प्रकार की सेवाओं एवं

योजनाओं से लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जायेगा। जनपदवासियों से अपील है कि पखवाडे के अन्तर्गत सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होने कहा हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीर्धायु एंव स्वास्थ्य जीवन की कामना करतें है।
मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 स्टाल लगाकर नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, मानसिक रोग, नाक कान गला रोग, हडडी रोग, आर्युवेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक, आदि के 1568 रोगियों को उपचारित किया गया। जिसमें 476 रक्त जाँचे की गयी एंव 44 मोतियाबिन्द रोगियों को चिन्हित किया गया, तथा आयुषमान भारत योजना के अन्तर्गत 287 आयुषमान गोल्डन कार्ड बनाये गये।
जनपद में सभी ब्लाक मुख्यालयों पर स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया गया। बिनावर में डा. संघमित्रा मौर्य सांसद

सैदपुर में वर्षा यादव उसावा में अशोक भारतीय कादरचौक में वीरेन्द्र राजपूत उझानी में दीपमाला गोयल के दातागंज में अतेन्द्र विक्रम सिंह ब्लाक प्रमुख,बिल्सी में सुधीर श्रीवास्तव आसफपुर में कुशाग्र सागर बिसौली में हरिओम पाराशरी, इस्लामनगर में एम.पी. सिंह राजपूत, जगत में धर्मेन्द्र शाक्य म्याँऊ में शारदाकान्त शर्मा सहसवान में अरूण प्रकाश धोबी समरेर में तेजपाल सागर द्वारा विधिवत स्वास्थ्य मेलो का शुभारम्भ किया गया। उपरोक्त मेंलो के प्रति जनमानस में काफी उत्साह देखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रदीप वार्ष्णेय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
इस अवसर गीता शाक्य सांसद राज्य सभा/प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  अर्चना मिश्रा प्रदेश मंत्री डा. संघमित्रा मौर्य महेश गुप्ता पूर्व मंत्री मा. राजीव गुप्ता जिलाध्यक्ष  दीपमाला गोयल अध्यक्ष नगर पालिका  जितेन्द्र यादव पूर्व एम.एल.सी. आशोक भारती शारदा कान्त शर्मा एम.पी सिंह सुधीर श्रीवास्तव मनोज गुप्ता मीना वर्मा डा. आशीष शर्मा डा. संजीव कुमार गुप्ता, ज्ञानेद्र चौहान अनुभव उपाध्याय आशीष शाक्य सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शकील भारती. संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *