
बदायूं। के कस्बा उझानी के मूल निवासी मोहम्मद अदनान उर्फ अमन ने बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जूनियर फिजिक कैटेगरी में भी प्रथम स्थान प्राप्त करके जनपद बदायूं का नाम रोशन किया यह प्रतियोगिता सांय बुलंदशहर जनपद के राज दरबार वेंकट हाल में आईएफबीए के सौजन्य से संपन्न हुई जिसमें
विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया लेकिन अपनी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के बलबूते उझानी के डायमंड जिम के कोच युसूफ हनीफ के आशीर्वाद से कामयाबी हासिल की उनकी जीत का समाचार सुनकर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है और उनको बधाई देने वालों का तांता विभिन्न सोशल मीडिया इंटरनेट के माध्यम व्हाट्सएप इंस्टाग्राम फेसबुक पर लोग दे रहे हैं।
शकील भारती संवाददाता



