चेयरमैन फात्मा रजा ने मनाया दीपोत्सव

बदायूँ। के इतिहास में पहली बार नगर पालिका बदायूं को दीपावली के मौके पर लाइटें से सजाया गया तथा छोटी दीपावली की रात में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पालिका परिसर में दिए जलाकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति की मिसाल पेश की।

पालिका परिसर में कर्मचारियों को बोनस भी दिया गया    पूर्व मंत्री आबिद रजा ने  कहा कि चेयरमैन फात्मा रजा से कहा  था की दीपावली के मौके पर नगर पालिका को लाइटों से सजाने के साथ साथ बदायूं में विशेष तौर पर हिंदू समाज के इलाके में पालिका द्वारा रंगोली बनाएं ताकि बदायूं शहर में पालिका का जनता मे अच्छा संदेश जाए।

चेयरमैन फात्मा रजा ने छोटी दीपावली की रात 9:00 बजे पालिका परिसर मे दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा जिसमे दिए जलाने के साथ साथ आतिशबाजी छोड़ी गई तथा लोगो को खीले बतासे वितरत किए गए।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने श्री राम बारात पर विरुआवादी मंदिर से गांधी ग्रांउड तक बदायूं के इतिहास में पहली बार सड़क पर कालीन बिछाई गई।

जिसकी पूरे शहर में श्री राम बारात की सफाई व्यवस्था व कालीन की चर्चा रही। बारह रबीउलअव्वल के जुलूस में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जुलूस जिन जिन सड़को से गुजरा उस पर साफ सफाई के साथ साथ कालीन बिछवाई थी।

दीपावली के मौके पर नगर पालिकाओं को सजाना व दीपोत्सव को मनाने की पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनता का यह मनना है की जिले बदायूं में राजनीति के महारथी पूर्व मंत्री आबिद रजा जिले मे सेकुलर काम करके पूरे जिले में मजबूत सेकुलर लीडर बन कर उभर रहे हैं।
पालिका परिसर में दीपोत्सव के अवसर पर सभासद श्री गिरीश शुक्ला, श्रीमती जया साहू, श्री मोहित सक्सेना, श्री नावेद, श्री मनोज कशयप, श्रीमति भुदेवी, श्री श्याम लाल, श्री हारून गौस, श्री मनोज चंदेल, श्री वाहिद अंसारी, श्री अनवर खान समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *