देश के करोड़ों लोगों की आवाज है राहुल गांधी ,,चौधरी वफाती मियां

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में लोगों को पिलाया शरबत

बदायूं। 19 जून को कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मिया के नेतृत्व में देश की आन बान शान युवाओं की आस,

महिलाओं का विश्वास, करोड़ों लोगों की आवाज , राहुल गांधी  के जन्मदिन पर शहर के मोहल्ला 6 सडका पर आम जनमानस को शरवत वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर बक्ताओं ने कहा कि 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी भारतीय राजनीतिक और भारतीय संसद के सदस्य हैं। जो लोकसभा क्षेत्र अमेठी और वायनाड से निर्वाचित सांसद हुए हैं। वह मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से पूरे भारत को अपने कदमों से नापा है। वह हर मजलूम गरीब नौजवान किसान व्यापारी कर्मचारी महिलाओं की मुखर आवाज हैं जिन्हें जननायक 21वीं सदी के गांधी देश और दुनिया में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले महान नेता के नाम से जाना जाता है आज उनके जन्मदिन पर

हम सब कांग्रेस जन उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं इस मौके पर पीसीसी सदस्य डॉक्टर रामरतन पटेल अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, वसीम अली खान, शहर महासचिव अमन खान, उपहार रस्तोगी, रईस फारुकी, सोनिया गांधी बी ग्रेड के जिला अध्यक्ष जमाल चौधरी, शहर सचिव जमशेद तुर्क, वार्ड अध्यक्ष रईस फारुकी, शहर प्रवक्ता नदीम उद्दीन, शहर सचिव रफत अली ईकार अली शहर उपाध्यक्ष अहमद अमजदी रईस अहमद आलोक जोशी, राकेश, सागरूद्दीन सैफी, अवनीश यादव, पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष मोरपाल प्रजापत, एडवोकेट यूथ कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश प्रजापत एडवोकेट, कार्तिक रघुवंशीष कमलेंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यालय संवददाता आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *