मोहर्रम के मौके पर करबला पहुंचे ‌पूर्व मंत्री आबिद रजा

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की ओर से करबला पर मोहर्रम के मौके पर एक कैंप लगाया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा  रहे। इस कैंप में नगर पालिका की ओर से करबला पर आए जायरीनों के लिए शरबत का लंगर किया गया।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने देश में अमन और शांति के लिए दुआ की और साथ ही जनता से अपील की कि वह भी देश में अमन, शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें।

इस मौके पर सभासद अनवर खान, सभासद अबरार, सभासद मुशाहिद, सभासद भूरे पीर जी, पूर्व सभासद हबीब खान उर्फ गुड्डू, पूर्व सभासद माजिद, फरहत सिद्दीकी नगर अध्यक्ष, सोहिल सिद्दीकी, डॉक्टर आशू, सलमान एडवोकेट, सी एल गौतम एडवोकेट, वसीम सैफी, कौसर खान, अफसर खान, महेश सक्सेना, क्रांति यादव, दिनेश यादव, अनीस सिद्दीकी, छोटू, बबलू, फहीम, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *