बदायूं में शिवपाल सिंह यादव का अपने आवास पर स्वागत करते पूर्व मंत्री आबिद रजा व।सैकड़ों कार्यकर्ताओं से शिवपाल ने आबिद रजा के आवास पर मुलाकात की।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आए। कल शाम 7 बजे शिवपाल सिंह यादव आबिद रजा के आवास पर पहुंचे, जहां आबिद रजा ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। बदायूं जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता आबिद रजा के आवास पर मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल जी व आबिद रजा के बीच लंबी राजनैतिक चर्चा हुई।