प्रत्येक मनुष्य के अधिकारों के संरक्षण का निभा रहे दायित्व : अकील
बदायूँ। शहर के मोहल्ला फ़रशोरी टोला फाटक जज साहब में मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान बदायूं के प्रदेश सचिव अकील अहमद के नेतृत्व में नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य में नववर्ष बधाई एवं नवआगंतुक सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश सचिव अकील अहमद का जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश वर्मा ने शाल ओढ़ाकर कर एवं मल्यार्पण कर स्वागत किया, तत्पश्चात संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश वर्मा का

डॉक्टर हिना खान ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, क्रमशः इस्लामियां इंटर कॉलेज के सेवनिवृत्त प्रधानाचार्य मोहम्मद खिजर अहमद, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार धींगढ़ा, पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर डीके चड्ढा, पत्रकार एवं

शायर शमसुद्दीन शम्स, वकार भाई, तनवीर अहमद,पी डब्लू डी कर्मचारी संघ के उपमंत्री सोरनलाल पाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास कश्यप, जिला महासचिव प्रमोद बजाज, दास डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर एम एम फ़रशोरी, पम्मी खान वार्ड मेंबर, अख्तर सादिक प्रिंस, डॉक्टर हिना, कदीर अहमद एडवोकेट, अयूब अली एडवोकेट,आदि का मल्यार्पणकर स्वागत किया गया।
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव अक़ील अहमद एवं अख्तर सादिक प्रिंस एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग बदायूं से सेवानिवृत्त महेंद्र पाल वर्मा का शाल उड़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश सचिव अकील अहमद ने कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के ऐसे मूलभूत अधिकार हैं जो किसी भी मनुष्य के सामान्य जीवन जी सकने के लिए आवश्यक होते हैं, ऐसे में मानवाधिकार मनुष्य के अधिकारों का संरक्षण के लिए अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर तरीके से कर रहा है, इसमें वे सभी अधिकार हैं जो किसी को भी मानव होने के नाते मिलने चाहिए। सभी व्यक्तियों के लिए भूख, बीमारी, लाचारी, कुपोषण, दमन से सुरक्षा चाहिए। सभी को घर नौकरी तथा समाज में शांतिपूर्ण ढंग से रहने व काम करने हेतु संरक्षण चाहिए। ऐसे में मानव अधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान का प्रयास है कि प्रत्येक मनुष्य को यह सब मिले और वह गरिमामय ढंग से समानता एवं स्वतंत्रता पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।

सम्मान समारोह में प्रोफेसर एम एम फ़रशोरी, पूर्व प्रधानाचार्य मुहम्मद खिज़र अहमद, वीरेंद्र कुमार धींगढ़ा, पूर्व बैंक मैनेजर डी.के चड्ढा, सलीम भाई, सभासद फीरोज उर्फ़ पम्मी ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में राजकुमार कश्यप, प्रशांत बंसल, निहालुद्दीन,अशोक कपूर, सुनील सम्राट ढींगरा, देवेंद्र कुमार धींगढ़ा, सुमन धींगढ़ा, खुर्रम सैफी, हनीफ खान,अनिल शर्मा,नौशाद, राजीव रस्तोगी, विजय वर्मा, अभिषेक वर्मा, आफत निदा खान सबन खान पवन वर्मा, सौम्या वर्मा, शगुफ्ता अकील, सौविया, रिजवान अहमद,हबीब हुसैन, यासिर, विकार अहमद, सलीम खान,राजू यादव,सोनू वर्मा, नदीम खा, शकीलअहमद,अरुण गिहार आदि उपस्थित रहे। कार्य क्रम समाप्ति पर सहभोज कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र वर्मा ने किया एवं अंत में अख्तर सादिक प्रिंस ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
