छात्रों को क्षय रोग ( टीवी) के लक्षण के बारे में दी जानकारी :- डा. विनेश कुमार

बदायूँ।  नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास (पी. जी.) कॉलेज,बदायूं के NSS की द्वितीय इकाई (छात्रा)सात दिवसीय विशेष शिविर का  दूसरे दिन का शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को क्षय रोग (टीबी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी । डॉ विनेश कुमार जी ने बताया कि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु के कारण क्षय रोग (टीबी) होता है। आमतौर पर यह बैक्टीरिया फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन टीबी के बैक्टीरिया शरीर के किसी भी भाग जैसे आंत, जननांग,किडनी, रीढ़ और मस्तिष्क को प्रभावित कर सकते हैं। सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

शिविर में प्रो.मनवीर सिंह पूर्व कार्यक्रम समन्वयक ने NSS के उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी , श्रीमती निहारिका गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी, अनमोल निधि सहायक कार्यक्रम अधिकारी संदीप राजपूत, उमाशंकर उपस्थित रहे।

इस से पहले पूर्वाह्न में स्वयंसेविकाओं नें कार्य क्षेत्र में जाकर क्षय रोग के लक्षणो ववले लोगों को चिन्हित किया तथा उसके जाँच एवं उपचार के बारे में बताया तथा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में समुदाय के लोगों को बताकर जागरूक किया

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *