कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
बदायूँ। बिसौली, 29 मार्च पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बिसौली के ग्राम मलखानपुर में ब्लॉक बिसौली, ब्लॉक इस्लामनगर, ब्लॉक वजीरगंज और ब्लॉक आसफपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी
के अध्यक्ष एवं पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्नालाल सागर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. रामरतन पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमेंद्र यादव ने किया।
ओमकार सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया परिवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमकार सिंह ने कहा, “आप केवल कांग्रेस के पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं, बल्कि मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मैंने 20 वर्षों तक आपके साथ कार्य किया है और यदि मेरे जीवन की कोई पूंजी है, तो वह आप सब हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वह अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन एक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
मुन्नालाल सागर और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा, “भले ही मैं शहर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुआ हूँ, लेकिन 18 वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी रहा हूँ और कार्यकर्ताओं की हर समस्या को लेकर उनके साथ खड़ा रहूँगा।”
पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि बदायूँ जिले में कांग्रेस की नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में रोष है, लेकिन हाईकमान के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. रामरतन पटेल ने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई तो 100 दिन बाद विरोध शुरू किया जाएगा।

अन्य नेताओं का समर्थन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ अली ने कहा कि वे 1990 से ओमकार सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और भविष्य में भी उनके निर्देशानुसार संगठन में कार्य करते रहेंगे।
सम्मेलन में प्रमुख नेताओं की भागीदारी इस सम्मान समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कृष्णवीर मौर्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ओमेंद्र शंखधार, पूर्व जिला संगठन मंत्री लोकपाल सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुधीर उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसौली के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, वजीरगंज के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कठेरिया, आसफपुर के पूर्व अध्यक्ष नरेश पाल सिंह यादव, इस्लामनगर के पूर्व अध्यक्ष यूनिस अली सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
