ठाकुर आलोक सिंह कांग्रेस में शामिल

बदायूं। 30 मार्च अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 17 वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे ठाकुर आलोक सिंह ने राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप, पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेश तोमर और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की।

इस अवसर पर ठाकुर आलोक सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के अधिक से अधिक लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन इगलास हुसैन ने किया।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *