सरदार पटेल हाउस रहा विजेता
बदायूँ।एचपी इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में आयोजित इन्टर हाउस ग्रुप डांस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह को एक नया मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में सरस्वती, सरदार पटेल, आर्यभट्ट और विवेकानंद हाउस के छात्रों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

डांस शिक्षक सोहन के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति और ताल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का संचालन छात्राओं पावनी वैश्य और पंखुरी अग्रवाल ने सुचारू रूप से किया।
“मेरी माँ” गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों की भावनाओं को गहराई से छू लिया। विद्यार्थियों के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने सरदार पटेल हाउस को विजेता घोषित किया।
विद्यालय निदेशक शिवम पटेल और निदेशिका सेजल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और अनुशासन को विकसित करने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम का समापन छात्रों के उल्लासपूर्ण जयघोष और विजयी मुस्कान के साथ हुआ, जिसने पूरे स्कूल परिसर को उत्सवमय बना दिया।

शकील भारती संवाददाता