बदायूं मे नालों पर कब्जा करने वालों को नगर पालिका का नोटिस, 7 दिन में हटाएं अतिक्रमण

बदायूं। नगर पालिका प्रशासन ने नालों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिशासी अधिकारी सुरेश पाल के अनुसार, नालों को पाटकर स्लैब डालने और निर्माण करने वाले 12 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है, अन्यथा निर्माण ध्वस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और खर्च की वसूली भी की जाएगी।

नोटिस में बताया गया है कि अवैध निर्माण से जलनिकासी बाधित हो रही है, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या गहरा रही है। लोटनपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मुख्य नाले को पाटकर भवन बनाना और सुनील पुत्र सरनलाल द्वारा नाले पर शौचालय और सीवर बॉक्स बनाने के मामले सामने आए हैं। इनसे मोहल्लों में पानी भरने की स्थिति बन रही है।

नगर पालिका का कहना है कि यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है और भविष्य में सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सभी कब्जाधारकों को समय रहते स्वयं निर्माण हटाने की अपील की गई है। अन्यथा, कठोर कार्रवाई और जुर्माना सुनिश्चित किया जाएगा।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *