वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला गया शांति मार्च

बदायूंँ। पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए नागरिकों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक से प्रारंभ होकर गांधी ग्राउंड तक गया, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि सेना द्वारा ‘सिंदूर ऑपरेशन’ के माध्यम से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया, और शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने युद्ध के समय सरकार को समर्थन देने की बात कही, लेकिन बिना विपक्ष को विश्वास में लिए सीजफायर करने पर नाराज़गी जताई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने सेना की वीरता की सराहना करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व की कूटनीतिक कमजोरी पर चिंता व्यक्त की।

सभा को अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *