भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली को बड़ी सफलता: रिश्वत लेते दो अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार

बदायूं, 20 मई 
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। टीम ने दो अभियुक्तों को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. संजीव कुमार, पुत्र स्व. श्री होती लाल, निवासी एल-9बी, आवास विकास कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं, उम्र 42 वर्ष, वर्तमान में राजस्व लेखपाल, क्षेत्र लोड़ा बहेड़ी, तहसील सदर, जनपद बदायूं।
  2. विनोद कुमार, पुत्र श्री रमेश चन्द्र, निवासी मोहल्ला ऊपर पारा, लालपुर, थाना कोतवाली, जनपद बदायूं, पेशे से मोटरसाइकिल मिस्त्री (विनोद ऑटो सर्विस, लालपुल, बदायूं) शामिल हैं।

गिरफ्तारी की कार्यवाही:
उत्तर प्रदेश शासन की भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टोलरेंस” की नीति के अंतर्गत, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक भ्रनिसं बरेली मण्डल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा दिनांक 20 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे उक्त दोनों अभियुक्तों को उझानी रोड लालपुल पेट्रोल पंप के पास, अमन प्रकाश राठौर के अहाते में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता की भूमिका:
शिकायतकर्ता श्री मुशाहिद अली, ग्राम कलपिया, जनपद बदायूं के अनुसार, उनके पिता के नाम दर्ज भूमि गाटा संख्या 468 रकबा 0.412 हेक्टेयर की तूटाबंदी व कब्जा दिलवाने के एवज में लेखपाल संजीव कुमार द्वारा 10,000 रुपये की मांग की गई थी। उक्त धनराशि लेखपाल संजीव कुमार द्वारा विनोद कुमार के माध्यम से प्राप्त की जा रही थी।

विधिक कार्यवाही:
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बिनावर, जनपद बदायूं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संपर्क करें:
यदि बरेली मण्डल क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार हो रहा हो तो वह निम्नलिखित नम्बरों पर संपर्क कर सकता है—

  • पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन, बरेली: मो. 9454405475
  • प्रभारी निरीक्षक, भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन, बरेली इकाई: मो. 9454401653

नोट: भ्रष्टाचार के विरुद्ध समाज की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी ही इसे जड़ से समाप्त कर सकती है।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *