पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

बदायूँ। 27 मई  को बदायूं ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, *पंडित जवाहरलाल नेहरू जी* की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नेहरू जी के महान विचार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर *उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री ज़ाबिर ज़ैदी* विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में नेहरू जी के आदर्शों को अपनाना और उनकी सोच को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

सभा में ज़िला कांग्रेस के चौधरी वफ़ाती मिया शहर अध्यक्ष, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *