पानी को बेवजह बर्बाद ना करें: लव मोहन वार्ष्णेय

 

सम्भल । श्री वार्ष्णेय सभा बहजोई के पदाधिकारियों द्वारा सभा के संरक्षक लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहजोई के आवास पर एक ज्ञापन जल संरक्षण के लिए दिया गया जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद से मांग की गई कि शहर में खुले नगरपालिका की टंकियों को तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाते हुए उनसे निकलने वाले जल विदोहन पर तत्काल अंकुश लगाया जाए जल को संरक्षण किया जाए जिससे की भविष्य में जल की कमी से बचा जा सके तथा शहर में जगह-जगह अतिक्रमण हैं । और अतिक्रमण से शहर को मुक्त किया जाए एवं शहर के मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाए शहर में बसियो को रात में चलने फिरने में हो रही परेशानी से जन सुविधाओं को ध्यान में लगते हुए बड़े बुजुर्ग एवं महिलाओं को गड्ढे के कारण चोट लगने से बचाया जा सकता है। यह तीन सूत्रीय ज्ञापन उनके आवास पर जाकर दिया अधिशासी अधिकारी द्वारा सभा के सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही एक अभियान चलाकर जल संरक्षण किया जाएगा तथा शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा एवं गड्ढा मुक्त की दिशा में पालिका शीघ्र कार्रवाई करेगी इस अवसर पर लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट सभा के अध्यक्ष मुदित कुमार सचिव नितिन कुमार आयुष कुमार कुक्कू एडवोकेट विकास वार्ष्णेय विक्की गौरव शंकर गोलू अमित कुमार सर्राफ सुधांशु सर्राफ पुनीत कुमार यश कुमार वोडाफोन वैभव शंकर विक्की सचिन कुमार RTO सचिन कुमार सभासद आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *