
बदायूं, 26 जनवरी। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अवनीश राय ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की
प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
डॉ. अरुण कुमार ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया। वहीं डीएम अवनीश राय ने संविधान की प्रस्तावना को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।

बदायूं क्लब में सीडीओ केशव कुमार ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष सफाई अभियान, प्रभात फेरी, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण तथा जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। कार्यक्रमों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
शकील भारती संवाददाता