खराब व विलंबित सड़क निर्माण पर पालिका सख्त, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, एफआईआर के आदेश

बदायूँ। नगर पालिका परिषद ने खराब गुणवत्ता और तय समय में कार्य पूरा न करने पर सख्त कार्रवाई की है। छह सड़का से गांधी ग्राउंड स्थित शिव मंदिर तक बन रही सीसी सड़क का निर्माण अधूरा पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को सात दिन में मानक के अनुसार कार्य पूर्ण करने का अंतिम नोटिस दिया गया है। तय समय में काम न होने पर जमानत राशि जब्त करने, सड़क का पुनः निर्माण कराने, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
इसी तरह वार्ड संख्या-21 में आश्रम की पुलिया से रोजा तक बन रही सीसी सड़क व नाली निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ रिकवरी, ब्लैकलिस्ट और एफआईआर की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पालिका की इस सख्ती से ठेकेदारों में हड़कंप मचा है।
नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने स्पष्ट कहा कि विकास व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *