
बदायूं। रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की निर्मम हत्या के विरोध में दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन, बदायूं के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट एवं महासचिव विवेक कुमार रेडर एडवोकेट के नेतृत्व में आक्रोशित अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
अधिवक्ताओं ने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश में शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं।
इस दौरान अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रक्षित शरण एडवोकेट, हरि प्रताप सिंह राठौर एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, महासचिव विवेक कुमार रेडर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रामेंद्र रेडर, संयुक्त सचिव स्वाति गुप्ता एडवोकेट, अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट, वैभव गुप्ता एडवोकेट, अमित माथुर एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट, अंशुल गुप्ता एडवोकेट, वशिका पाल एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
शकील भारती संवाददाता