
बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलेभर में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर के लाभों—जैसे आसान भुगतान सुविधा, रियल टाइम डेटा, बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण, पारदर्शी एवं सटीक बिलिंग और बेहतर सेवा—के बारे में व्यापक जानकारी दी जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराने के साथ उसका लाइव डेमो भी कराया जा रहा है, ताकि वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
अभियान के तहत कर्मचारी गांवों और शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के फायदे बता रहे हैं। पंपलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चेक मीटर लगाकर पारंपरिक मीटर से तुलना के जरिए स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।
निगम अब तक जिले में 44,500 स्मार्ट मीटर स्थापित कर चुका है।
शकील भारती संवाददाता