जन-जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न


बदायूं, 23 अप्रैल।
विकास खंड जगत के संविलियन विद्यालय, किसरुआ में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा।

संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। वहीं, प्रीति चौहान ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण और संस्था की टीम की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी ने जागरूकता के संदेशों को अपनाने का संकल्प लिया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *