
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के समर्थन में जनसभाएं कीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में PDA के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शेखूपुर विधानसभा के ग्राम नौली फतुहाबाद, हरेंडी, सरेली पुख्ता, असमाया रफतपुर, भुंडी, मस्जिद नगला, मुबारकपुर और ललोमई सहित कई गांवों में जनसभाएं कर लोगों को संबोधित किया।
जनसभाओं के दौरान आबिद रज़ा ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और गरीब वर्ग महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने आरोप

लगाया कि सरकार जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय केवल दिखावा कर रही है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की परेशानियां बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि वर्ष 2022 के बाद क्षेत्र में विकास कार्य नगण्य रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर केवल यात्री शेड और हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जबकि सड़कों की हालत खराब है और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ है।
इस पर आबिद रज़ा ने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 के बाद क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे PDA को मजबूत करें और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।
उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक सौहार्द पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें और एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहें।
कार्यक्रम में सुनील यादव, राजवीर यादव, अरुण यादव, महेंद्र पाली, पुष्पेंद्र यादव, उमेश पाली, हर्षित यादव, देवेंद्र यादव, ओमवीर यादव, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव, फकुरदीन, शेर अली, गुमरान, खालिद, फरमान, यासीन, इरफान, नवी हसन, शमशाद अंसारी, अशफाक अली, छुट्टन, शकील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



शकील भारती संवाददाता