मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आबिद रज़ा, शिक्षा व विकास पर दिया जोर

 

बदायूँ। शेखूपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरवारा स्थित एपीएस इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। टॉपर छात्रों को साइकिल सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए, जबकि कई अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में आबिद रज़ा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव शिक्षा और शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान रखते थे और छात्रों के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए उनका प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने शेखूपुर क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज न होने पर चिंता जताई और कहा कि वर्ष 2027 में सपा सरकार बनने पर यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास में पिछड़ेपन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *