तीसरी बार बने चिकित्सा परिषद के सदस्य डाँ.शकील अहमद

डॉ. शकील अहमद के समर्थन में सभी ने वापस लिया नाम
– सन 2010 से सदस्य पद पर लगातार निर्वाचित  रहे

– जिले में जगह जगह स्वागत किया गया, डॉक्टरों में हर्ष की लहर

बदायूं। जिले का नाम एक बार फिर फक्र से ऊंचा हो गया है। शहर निवासी डॉ शकील अहमद लगातार तीसरी बार भारतीय चिकित्सा परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है । उनके खिलाफ किसी ने चुनाव नहीं लड़ा। प्रदेश के आयुष कैबिनेट मंत्री ने उन्हें बधाई दी है।
साल 2010 मैं डॉक्टर शकील अहमद ने भारतीय शिक्षा परिषद का चुनाव जीता था। पहली बार में ही उन्हें प्रदेश भर के डॉक्टरों ने अपना समर्थन दिया था। दूसरी बार भी निर्वाचित हुए। अब तीसरी बार उनकी लोकप्रियता को देखते हुए प्रदेश के किसी की डॉक्टर ने चुनाव नहीं लड़ा। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया इसके बाद आयुष निदेशक डॉ. अजय यादव ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दे दिया।

डॉक्टर शकील के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदेश के आयुष कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह ने भी डॉक्टर शकील का स्वागत किया। साथ ही चिकित्सा और चिकित्सकों के हक में बेहतर काम करने की उम्मीद जताई। यह खबर मिलते ही प्रदेश भर के चिकित्सकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. शकील ने भरोसा दिलाया कि वह प्रदेश भर के डॉक्टरों के हक में आवाज बुलंद करते आए हैं। यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

पूर्व विधायक आशीष यादव के नेतृत्व में अलापुर में डॉक्टर शकील अहमद का भव्य स्वागत किया गया। यहां डॉ. आज़ाद, अशोक यादव डॉ. अमन डॉ. अब्दुल कादिर मोहम्मद जावेद शमशुल कमर ,मुन्ना अंसारी आदि मौजूद रहे। सखानू पर चेयरमैन बिलाल उद्दीन खालिद भाई, शाहिद समी ने स्वागत किया।
लालपुल पर अल्फ़रिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ इत्तहाद आलम के नेतृत्व में वसीम अहमद, इम्तियाज़ अहमद,बाबू अंसारी गौरव, सुबोध एवं आयुष डॉक्टरों ने लालपुल पर स्वागत किया यहां पर डॉ. जीशान, डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. शारिक, डॉ. सालिम,डॉ सलमान डॉ दानिश डॉ शाहिद डॉ कमर आदि के स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *