
बदायूं। नगराध्यक्ष, समाजवादी पार्टी (सपा), बदायूं नियुक्त किए जाने पर एडवोकेट सफीरुद्दीन के सम्मान में इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं की प्रबंध समिति की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोकसभा सांसद आदित्य यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और सहसवान विधायक ब्रजेश यादव

प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जव्वाद अहमद, डॉ. शाहिद कय्यूम, आसिम याहया खान, एडवोकेट अनवर आलम, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमन आलम, मंसूर साहब, अब्दुल सुबूर, असगर गाजी, गुड्डू, छोटू, बड़े, शीबू, कासिम और बिलालुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिया अंसारी ने किया, जबकि समापन संयोजक खिसालुद्दीन ने किया।





कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश