गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान

बदायूं, 2 अक्टूबर
जिला गंगा समिति, बदायूं के तत्वावधान में तथा हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महर्षि विद्या मंदिर, बदायूं में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, श्री अनुज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियानों तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए और यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता की शपथ के उपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व तथा महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों से अवगत कराया और जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्रीमती सदाबती बोध, हिबा, सुमन पाल और कुमकुम सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का सक्रिय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।

 कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *