
बरेली, 16 अक्टूबर। क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, बरेली में आयोजित दो दिवसीय अंतर-कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश की अंडर-17 वॉलीबॉल टीम के कोच अभिषेक पटेल ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित वॉलीबॉल मुकाबले में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी दी गई।
दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टेबल टेनिस में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के मोहित, शतरंज में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के तेजस और डॉट गेम में बीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर के हर्षित कुमार विजेता रहे। वहीं, कैरम के बालक वर्ग में बीए एलएलबी सप्तम सेमेस्टर के दिव्य प्रताप और बालिका वर्ग में एलएलबी की मुस्कान ने जीत हासिल की। सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। समस्त खेल प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज राजेश गुप्ता और सौम्या सरीन के नेतृत्व में संपन्न हुईं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान, चीफ प्रॉक्टर के.के. गंगवार, अनुपम राहुल, सृष्टि शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा की सराहना की।


![]()

