इस्लामनगर की गली में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, नगर पंचायत से लगाई सफाई की गुहार

इस्लामनगर (बदायूं)। नगर पंचायत इस्लामनगर के वार्ड नंबर-9 में गंदगी और जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। पुराना वाला चबूतरा के पास स्थित गली में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा गली में बकरी का गोबर, नाली का गंदा पानी और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, गली में स्थित मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए मोहल्ले के लोगों को गंदगी और जलभराव से निजात दिलाता है।

कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *