
राजेश सक्सेना के आवास पर की बैठक
बदायूँ।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह बदायूं में बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के चित्रांश नगर आवास पर पहुंचे जहां उनका जोरदार खैर मकदम किया राजेश कुमार सक्सेना मंडल प्रवक्ता द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे पर कारी डोर बनाने के लिए सदर तहसील के घाट पुरी औरंगाबाद गांव की जमीन अधिग्रहण करने के लिए किसानों पर जबरन दवा बनाना को लेकर जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार ने पत्र जिलाधिकारी के लिए लिखा हुआ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए भेजा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार
अजीत सिंह ने कहा जबरन किसनो की भूमि को अधिग्रहण नहीं होने देंगे जिस तरह किसानों की जमीन को पहले एक्सप्रेस वे बनाने के लिए लिया और भूमि अधिग्रहण की अब उद्योगपति पूंजी पतियों को कॉरिडोर बनाने के लिए हजारों बीघा जमीन अधिग्रहण करने का बदायूं में जिस तरह किसानों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बदायूं की धरती से अब बड़े आंदोलन को शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा जिस तरह भूमि के लिए अधिग्रहण करके खत्म किया जा रहा है इससे किसान और किसानीपेशा को खत्म किया जा रहा है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा किसानों को खत्म करने पर तुली हुई सरकारों से लड़ाई लड़ने का कोई भी राजनीतिक दल काम नहीं कर रहा है अब असली विपक्ष की भूमिका में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ही पूरे देश में काम कर रही है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आज कहा सरकार द्वारा जो भारतीय किसान यूनियन के छोटे-छोटे दलों का गठन कराकर भारतीय किसान यूनियन को टिकैत वौना साबित करने का मंसूबाह पाल लिया है यह उनके सफल हो गया है किसी भी भारतीय किसान यूनियन का वजूद नहीं है यह सभी दाल सरकार द्वारा छोड़े गए हैं इसलिए किसानों को भ्रम में डालने की जो कोशिश नाकाम की गई वह पूरी
तरह विफल हो गई है हर पीली चीज सोना नहीं होती इसीलिए भारतीय किसान यूनियन हरी टोपी धारी भारतीय किसान यूनियन के सिपाही नहीं होते भारतीय किसान यूनियन टिकैत का ही वजूद पूरी दुनिया में है हम लोग संघर्षील हैं संघर्ष करते हैं बड़े-बड़े आंदोलन करके दिल्ली तक को हिलाने का काम किया है आंदोलन ही अब एक रास्ता बचा है जिसके सहारे किसानों को बचाया जा सकता है चित्रांश नगर में 1 घंटे तक मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास पर रुके उसके बाद बरेली के लिए रवाना हो गए।