वृक्षारोपण के लिए कराए जा रहे गड्ढों की हरीतिमा एप पर कराएं जियो टैगिंग-जिलाधिकारी

ग्रामों में बनेंगे ग्राम वन व नगरों में होगी नंदनवन की स्थापना-जिलाधिकारी

5226000 पौधों का जनपद में होगा रोपण- डीएफओ

बदायूँ : 22 जून। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए कराए जा रहे गड्ढों की हरीतिमा ऐप पर जियो टैगिंग कराने के लिए कहा।

प्रभागीय अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 52 लाख 26 हजार पौधों का रोपण वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम वन की स्थापना की जाएगी तथा प्रत्येक नगर निकाय में नंदनवन की स्थापना कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि वन महोत्सव में सांकेतिक रूप से वृक्षारोपण होगा। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन आदि विभिन्न ज्वलंत विषयों पर जन जागरूकता अभियान भी संचालित कराए जाएंगे, जिसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर अभियान को सफल बनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *