बाल सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बच्चों को दिए सुरक्षा और अधिकारों के महत्वपूर्ण संदेश

बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शनिवार, 25 जुलाई को विकासखंड जगत के ग्राम रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने बच्चों को गुड

टच–बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित या असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर बच्चे बिना किसी डर के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दें तथा हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग, बदायूँ की ओर से उपस्थित

प्रीति चौहान ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और शासन की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विद्यालय के शिक्षकों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की स्वयंसेविकाओं कुमकुम, सुमन पाल एवं शुभांशिका का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सदैव सतर्क, जागरूक और आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *