आजाद अधिकार सेना के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सिब्ते अली

बदायूँ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के अनुमोदन से जनपद बदायूँ के बेहटा डम्बर निवासी सिब्ते अली को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने सिब्ते अली को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। वहीं सिब्ते अली ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

 कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *