
बदायूं क्लब में राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हिमाचल प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर एवं उनके शिष्य अनुपम कुमार सिंह ने गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं डॉ. शैलेन्द्र कबीर ने काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
डॉ. उर्मिलेश के पुत्र डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि 6 जुलाई से डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्मदिवस पर वर्षभर “डॉ. उर्मिलेश अमृत महोत्सव” मनाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में क्लब के कई सदस्य, शिक्षक और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।


कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश