
बदायूं। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ग्राम गाभियाई स्थित हदीरे वाले मियां साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी व गुलपोशी कर अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
दरगाह पहुंचने पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अक्कन खां और सचिव

अमीर उल्ला ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद आबिद रज़ा ने मजार पर चादर चढ़ाकर गुलपोशी की और मुल्क में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने की दुआ की।
पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि उर्स जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना बढ़ती है।
इस मौके पर नन्हें, अकरम, चंदा मियां प्रधान, हिफाजत भाई, हसन फौजी, अय्यूब, नवाजिश, सोहिल सिद्दीकी, हर्षित यादव और अनवर खां सहित कई लोग मौजूद रहे।



कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश