बदायूं में “शक्ति संवाद” कार्यशाला का आयोजन, छात्राओं को किया गया जागरूक


बदायूं।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “शक्ति संवाद” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 17 अप्रैल को महर्षि विद्या मंदिर, बदायूं में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने अतिथियों का

स्वागत करते हुए विद्यालय की “ध्यान पुस्तिका” भेंट की और संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने महिला

सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
महिला कल्याण विभाग से मिशन शक्ति की जिला समन्वयक छवि वैश्य एवं उनकी सहयोगी प्रीति चौहान ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से साझा कीं। उन्होंने छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आपात स्थिति में सहायता लेने के तरीकों के बारे में भी बताया।

वहीं, महिला थाना से मिशन शक्ति प्रभारी योगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आपात स्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे वातावरण में जागरूकता और प्रेरणा का संचार हुआ।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने महिला थाना प्रभारी एवं एनजीओ से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को “महर्षि ज्ञान पुस्तिका” भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी का विशेष योगदान रहा।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *