
बदायूं, 19 जून। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, गोष्ठी आयोजित की तथा जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह उपस्थित रहे। गोष्ठी में राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन, विचारधारा और जनसरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के उन नेताओं में से हैं जो सत्ता से अधिक जनता की आवाज को महत्व देते हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों, छात्रों और आम नागरिकों के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि कठिन राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद राहुल गांधी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक सफर केवल एक नेता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और देश की एकता में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, नरेश पाल शर्मा एवं हरीश कश्यप तथा महासचिव नूर सबा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का केंद्र हमेशा आम आदमी, उसका सम्मान और उसके अधिकार रहे हैं। वक्ताओं ने उनके सामाजिक दृष्टिकोण, शिक्षा और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
गोष्ठी के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोगों को भी फल बांटे गए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मीडिया कांग्रेस के महासचिव शशांक राठौर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद खान उर्फ फौजी, सचिव रईस अहमद, आसमां बी, फरीद अहमद, श्याम कुमार, प्रेमपाल, सूरज शाक्य, ओमवीर सिंह खटिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

![]()
![]()


