
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़कर बिना गारंटी ऋण का लाभ लेने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही डिजिटल भुगतान को अपनाने पर भी जोर दिया।
अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि मेले में दुकानदारों और पथ विक्रेताओं को यूपीआई, क्यूआर कोड और मोबाइल बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में सभासद मोहित सक्सेना, आशीष कश्यप, मनोज कश्यप, नवेद, हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, केएल गुप्ता, रचना सपरा, दीपक सक्सेना सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


![]()

