विश्व योग दिवस पर हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने किया योगाभ्यास

बदायूं, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर आयोजित योग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। योगाभ्यास के बाद सदस्यों ने योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ग्रहण की।
फाउंडेशन की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावी कला है।

 कार्यालय संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *