जे.ई टीकाकरण अभियान का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काट का किया उद्घाटन

बदायूँ प्रारम्भ हुए जे0ई0 टीकाकरण का शुभारम्भ  सदर विधायक, महेश चन्द्र गुप्ता  एवं जिलाधिकारी , श्रीमती निधि श्रीवास्तव के द्वारा शहर क्षेत्र में डी. पाॅल स्कूल, बदायूँ में फीता काटकर किया गया। इस अभियान में जनपद के 1050212 बच्चे जिनकी आयु 01 से 15 वर्ष को जे.ई. टीके की एक खुराक दी जायेगी, जोकि दिमागी बुखार से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए अति आवश्यक है। नियमित टीकाकरण मे इसकी खुराक 09 माह पूर्ण होने पर व 16 माह पूर्ण होने पर लगायी जाती है। दिमागी बुखार का टीकाकरण प्रदेश के अन्य जनपदों में

पहले से ही सम्मलित है। जनपद में इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाने हेतु कुल 350 टीमें प्रत्येक दिवस बुधवार व शनिवार को छोड़कर प्रातः 09 बजे से टीकाकरण समाप्ति तक कार्य करेगीं।
जो ब्लाक मुख्यालय के द्वारा संचालित हैं। इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे को जे0ई0 टीकाकरण का कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 20 सितम्बर 2024 के बाद जनपद में नियमित टीकाकरण में दिमागी बुखार का टीका शामिल कर लिया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए बीमारी की गम्भीरता, उसके बचाव हेतु

टीकाकरण की आवश्यकता पर बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। मा0 सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जी के द्वारा सरकार द्वारा जनपद में इस टीकाकरण को सम्मलित करने के कारणों का बच्चों एवं उपस्थित स्कूल स्टाफ को अवगत कराया एवं सर्वप्रथम टीकाकरण हेतु बच्चों एवं अभिभावकों से अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए एवं समुदाय में अन्य को अपनी भूमिका निभाने के लिए आवाहन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बदायूँ द्वारा मा0 अतिथि एवं जिलाधिकारी  एवं स्कूल स्टाफ का इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एस.आर.टी.एल.डब्ल्यू.एच.ओ., डा. बी.एस. चन्देल, एस.आर.सी. यूनीसेफ, आरिफ हसन, डब्ल्यू.जे.सी.एफ. से श्री फैजान खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा.अब्दुल सलाम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. मो. असलम, डा. निरंजन, श्री अरविन्द राना, डी.सी.पी.एम., एस.एम.ओ., डब्ल्यू.एच.ओ., श्रीमती पलवीन कौर, डी.एम.सी. श्री सुभाष, वी.सी.सी.एम. श्री अरविन्द गुप्ता, आर.आई.पी.सी. डब्ल्यू.जे.सी.एफ. श्री मुकेश एवं अर्बन कोर्डिनेटर श्री उमेश आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी,बदायूँ।

 

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *