
बदायूं। जनपद में संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों, ईएमटी और पायलटों द्वारा जिला अस्पताल में पायलट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा

के कर्मचारी लगातार बेहतर कार्य कर लोगों की सेवा में तत्पर हैं।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस पायलटों को सीएमओ डॉ. मोहन झा द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल प्रबंधक अनजय पांडे, जिला प्रभारी नितीश राय, सूर्य प्रताप, प्रेम शंकर सहित कई ईएमटी और पायलट मौजूद रहे।


बदायूं से आनंद प्रकाश की खास रिपोर्ट