
बदायूँ। शहर के मोहल्ला फरशोरी निवासी जनाब सुहैल फरशोरी हज की पवित्र यात्रा पूरी कर 18 जून 2026 को सकुशल अपने वतन लौट आए। वह 3 मई 2026 को अपनी पत्नी के साथ हज अदा करने के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए थे।
गौरतलब है कि सुहैल फरशोरी 30 अप्रैल 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद उन्होंने इस्लाम के महत्वपूर्ण फ़र्ज़ हज की अदायगी के लिए पवित्र यात्रा पर प्रस्थान किया। हज के दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न किया।
वतन वापसी पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और मोहल्ले के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं खैरमकदम किया। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें हज की मुबारकबाद दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
सुहैल फरशोरी ने बताया कि हज के दौरान उन्होंने देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। साथ ही उन्होंने अल्लाह तआला से यह भी दुआ की कि हर मुसलमान को हज और उमरा जैसी पवित्र इबादतों की सआदत नसीब हो।
हज से लौटने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग लगातार उनसे मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

![]()


