विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 28 जुलाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में होगा जागरूकता सेमिनार

बदायूँ। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में 28 जुलाई  को अपराह्न 2:00 बजे जन-जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
सेमिनार का उद्देश्य आमजन को हेपेटाइटिस के कारणों, लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करना है। विशेषज्ञ चिकित्सक हेपेटाइटिस की रोकथाम, टीकाकरण, सुरक्षित जीवनशैली तथा रोग की शुरुआती पहचान के महत्व पर विस्तार से जानकारी देंगे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर संक्रामक रोग है, जिसकी समय पर पहचान और उपचार न होने पर यह लीवर संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए लोगों तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ ने जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस जन-जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ उठा सकें।

 कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *