शिव भक्तों के सम्मान में फात्मा रज़ा ने किया विशाल भंडारा

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना कार्यक्रम

बदायूं। 22 अगस्त 2026 को लालपुल स्थित दास पेट्रोल पंप के निकट नगर पालिका परिषद की ओर से चेयरमैन फात्मा रज़ा ने सावन माह में शिव भक्तों (कांवड़ियों) के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मौजूद रहे।
इस दौरान आदित्य यादव, आबिद रज़ा और फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना।

सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए चेयरमैन फात्मा रज़ा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हिंदू-मुसलमानों के बीच भाईचारे और मोहब्बत का संदेश जाता है। सभी धर्मों के धार्मिक आयोजनों का सम्मान किया जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के निर्देश पर चेयरमैन फात्मा रज़ा हर वर्ष सावन माह में नगर पालिका के माध्यम से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन करती हैं। फात्मा रज़ा ने कहा कि बदायूं की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चेयरमैन चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास कर रही हैं और बिना किसी धार्मिक भेदभाव के जनहित में कार्य करती हैं।

कार्यक्रम में जवाहर सिंह यादव, बलबीर यादव, अजय पाल यादव, लाल यादव, राजवीर यादव, आशीष यादव, विजय सिंह यादव, सभासद पति मुख्तार बाबा, अनीस सिद्दीकी, अली अल्वी, हर्षित यादव, अमित उर्फ सोनू, ओमवीर यादव, त्यागी राजपूत, मनोज जाटव, पप्पू जाटव, अनमोल जाटव, मुरारी जाटव, छोटे लाल गौतम, डॉ. राजेंद्र जाटव, अमन यादव, अंकज यादव, रजत यादव, मनोज गुप्ता, श्याम यादव, प्रेम यादव, भोजराज यादव, इंदू सक्सेना, अफसर अली, मो. रफी, संजू सक्सेना, महेश सक्सेना, जाहिद गाजी, समर, जब्बार, दानिश अशर्फी, छोटू, बबलू, खलील अंसारी, राकिब भाई, स्वाले चौधरी, मोहम्मद मियां, रिजवान बबलू, फहीम खान, फिरोज अंसारी, अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, नवेद सभासद, संतोष कश्यप, पप्पू भाई, यूनिस अल्वी, पप्पन, पीरजी, अरुण यादव, कौसर अली, वसीम सैफी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *