‘प्रणाम’ कार्यक्रम में डॉ. राजीव राज को मिला डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से दिवंगत परिजनों की स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित ‘प्रणाम’ कार्यक्रम 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुस्तक मेले, लखनऊ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज को डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान डॉ. उर्मिलेश की पत्नी श्रीमती मंजुला शंखधार तथा उनके बच्चों डॉ. सोनरूपा विशाल, श्रीमती रजतूपा और डॉ. अक्षत अशेष ने प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयोग के श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें नरेंद्र गरल, बलराम श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह चाहान, गजेंद्र प्रयांशु और डॉ. राजीव राज ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सभी साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉ. सर्वेश अस्थाना ने सभी अतिथियों और साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। ‘प्रणाम’ कार्यक्रम ने साहित्य, स्मृति और संवेदना को जोड़ते हुए दिवंगत परिजनों को श्रद्धापूर्वक याद करने का संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *