
बदायूँ। कादरचौक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी जाहिद अली के सऊदी अरब स्थित मक्का-मदीना की मुकद्दस सरज़मीं से उमरा अदा कर सकुशल लौटने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
इस अवसर पर आयोजित इस्तकबालिया कार्यक्रम में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। शायर-ए-इस्लाम आमिल सक़लैनी एवं वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने भी फूल-मालाएं पहनाकर जाहिद अली का सम्मान किया।
वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने कहा कि अल्लाह तआला अपने मुकद्दस घर की हाजिरी हर मुसलमान को नसीब फरमाए।
कार्यक्रम में चुन्नू प्रधान, इंतजार हुसैन (पत्रकार), हाफिज शाहरूल (इमाम मस्जिद), पूर्व प्रधान चुन्नू मियां, इकरार अली, सूफी जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश