मेरी सुरक्षा, मेरे हाथ” आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,

 

महिलाओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा  के गुर

बदायूं: हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राजमहल गार्डन में “मेरी सुरक्षा, मेरे हाथ” नाम से सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुधांशु गुप्ता ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा तथा आत्मविश्वास के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने अतिथियों, प्रशिक्षक अजय पाल और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
15 जून से 22 जून तक चलने वाले इस निःशुल्क शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था ने अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं से शिविर में भाग लेने की अपील की है।

 कार्यालय संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *