दिनेश चंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन

बदायूं। बदायूं गौरव क्लब, दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी स्वर्गीय दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर ठाकुर जी महाराज मंदिर, मोहल्ला चौबे में “एक शाम दिनेश चंद्र शर्मा के नाम” काव्य निशा, कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष उस्ताद शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी, मुख्य अतिथि गीता शर्मा, अंतरराष्ट्रीय शायर हिलाल बदायूनी, भाजपा नेता एवं बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव पं. अमन मयंक शर्मा तथा समाजसेवी अशोक गुप्ता ने मां सरस्वती एवं स्वर्गीय दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कवि सम्मेलन में शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी, हिलाल बदायूनी, सुरेंद्र नाज़, सुनील शर्मा समर्थ, शैलेन्द्र देव मिश्रा, राजवीर तरंग, अचिन मासूम, आकाश पाठक परौली, शम्स मुजाहिदी और ओजस्वी जौहरी सरल सहित अनेक कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पं. अमन मयंक शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय दिनेश चंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी भावपूर्ण पंक्तियां सुनाईं—

जब भी होता है कभी दिल जो परेशान मेरा,
देख लेता हूं मैं तस्वीर तुम्हारी पापा।”
कार्यक्रम में उस्ताद शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी एवं हिलाल बदायूनी को “समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सम्मान-2026” से शॉल, पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी आमंत्रित कवियों और शायरों को “समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति साहित्य रत्न सम्मान” प्रदान किया गया।
अंत में पं. अमन मयंक शर्मा ने संकल्प लिया कि स्वर्गीय दिनेश चंद्र शर्मा की जयंती एवं पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कवि सुनील शर्मा समर्थ ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 कार्यालय संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *