21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियां पूरी

बदायूं। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 15 जून को आयुर्वेदिक एवं यूनानी क्षेत्र अधिकारी कार्यालय से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे तो वह अनेक बीमारियों से बच सकता है और स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनाने और योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आयुर्वेदिक एवं यूनानी क्षेत्र अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस दौरान संजय सक्सेना, गिरधारी सिंह राठौड़, भीमसेन सागर, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, योग प्रशिक्षक एवं सहायिकाएं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा

 कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *