राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस एवं महा-अधिवेशन सम्पन्न

लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) द्वारा आयोजित स्थापना दिवस, राष्ट्रीय महा-अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह सत्र-2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती व भगवान गणेश के पूजन के साथ हुआ। आयोजन में पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं मीडिया जगत की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और सुरक्षित पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है।
समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए

संगठन की भूमिका को सराहा। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एपी सिंह ने पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के प्रदेशाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने सहभागिता की। मध्यप्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अमित द्विवेदी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम् पाठक जी, प्रदेश द्वितीय

उपाध्यक्ष रोहित जैन जी, जिला उपाध्यक्ष रीवा अर्जुन तिवारी  सहित कटनी जिला अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश की पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अपने विचार रखे और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं

पत्रकारों की आवाज बुलंद करने पर विशेष जोर दिया गया।
समारोह में संबोधन कार्यक्रम, प्रीतिभोज, फूलों की होली एवं पत्रकार सम्मान समारोह जैसे विभिन्न आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन की सफलता में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आगे भी पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

 बदायूं से आनंद प्रकाश की खास रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *