
बदायूँ। संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चिन्हित बच्चों की स्थिति और सुविधाओं की समीक्षा की गई। समिति ने बच्चों की स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान में चार बच्चे अपनी माताओं के साथ कारागार में रह रहे हैं। बच्चों की नियमित काउंसलिंग एवं आईसीपी फॉलोअप कराने के निर्देश जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिए गए। वहीं महिला बंदियों के परिवार में रह रहे बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन झा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नंद किशोर पाठक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश